BBMKU Admission: 1800 seats vacant in PG in Binod Bihari Mahato Koyalanchal University - BBMKU Admission : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी में 1800 सीटें खाली, Education News - Hindustan

ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBBMKU Admission : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी में 1800 सीटें खाली

BBMKU Admission : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी में 1800 सीटें खाली

बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) में पीजी एडमिशन में 18 सौ से अधिक सीटें खाली हैं। पहली चयन सूची में अब तक 1578 छात्र-छात्राओं ने कागजात सत्यापन कराया है। पहली चयन सूची में शामिल

BBMKU Admission : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी में 1800 सीटें खाली
Alakha Singhमुख्य संवाददाता,धनबादFri, 18 Nov 2022 09:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) में पीजी एडमिशन में 18 सौ से अधिक सीटें खाली हैं। पहली चयन सूची में अब तक 1578 छात्र-छात्राओं ने कागजात सत्यापन कराया है। पहली चयन सूची में शामिल काफी छात्र-छात्राओं ने दाखिला कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। कई विभागों में निर्धारित सीटों की तुलना में कम आवेदन मिले। इस कारण 18 सौ से अधिक सीटों के खाली रहने की बात कही जा रही है। खाली सीटों के लिए 20 नवंबर को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। वहीं इतिहास, अंग्रेजी, कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, हिन्दी व अन्य विषयों में नामांकन के लिए मारामारी है। खाली सीटों के लिए दिसंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। विवि की ओर से संशोधित एडमिशन शिड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। पीजी के 12 विषयों में खाली सीटों के लिए भी फेज टू चयन सूची भी 20 नवंबर को ही जारी की जा रही है। इन छात्रों का नामांकन 21 से 26 नवंबर तक लेने की घोषणा की गई है। पीजी में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी। चार दिसंबर को तीसरी चयन सूची जारी होगी। गलत मार्क्स इंट्री करने वाले छात्रों के लिए चांसलर पोर्टल में सुधार का मौका 19 नवंबर तक का है।

यूजी में अबतक 28,996 छात्र-छात्राओं का नामांकन
यूजी में खाली सीटों के लिए अब तक नामांकन सूची जारी की जा रही है। अब तक 28,996 छात्र-छात्राओं ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन लिया है। विवि एडमिशन सेल की ओर से कई कॉलेजों के लिए चौथी व पांचवीं चयन सूची जारी की गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय वेबसाइट व संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर लगातार नजर रखें। विवि की ओर से वेबसाइट पर संबंधित कॉलेजों के लिए चयन सूची जारी की जा रही है।

Virtual Counsellor