Mandsaur News: अफीम के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर बदमाश फरार, सामने आई ये बड़ी वजह !
मंदसौर। Mandsaur News: मंदसौर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद महिला के घर में रखी अफीम बदमाश लेकर फरार हो गए हैं। महिला की हत्या का पता तब चला जब उसका खेती में बटाईदार उसके घर गया। बटाईदार की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लसुडिया राठौर में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने महिला के घर धावा बोला। घर में बुजुर्ग महिला चंद्रकुंवर पति समंदर सिंह उम्र 70 वर्ष थीं, जिसने बदमाशों का विरोध किया। तभी आरोपियों ने बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी।
खबर अपडेट की जा रही है…