After counseling seven married couples agreed to live together - काउंसलिंग के बाद सात वैवाहिक जोड़े एक साथ रहने को राजी, सोनभद्र न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकाउंसलिंग के बाद सात वैवाहिक जोड़े एक साथ रहने को राजी

काउंसलिंग के बाद सात वैवाहिक जोड़े एक साथ रहने को राजी

महिला थाना राबर्ट्सगंज पर रविवार को आयोजित परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग के बाद सात वैवाहिक जोड़े एक साथ रहने को राजी हो...

काउंसलिंग के बाद सात वैवाहिक जोड़े एक साथ रहने को राजी
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रMon, 20 May 2024 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र। महिला थाना राबर्ट्सगंज पर रविवार को आयोजित परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग के बाद सात वैवाहिक जोड़े एक साथ रहने को राजी हो गए।
थानाध्यक्ष महिला सविता सरोज अपने टीम के साथ परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संबंध में सात जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त तीन प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष ने परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक संबंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने के लिए प्रेरित किया। जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने को तैयार हो गये।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।