No Time To Die की कहानी में हिंदी में | James Bond | Webdunia Hindi
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. James Bond
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (15:03 IST)

नो टाइम टू डाय : मूवी प्रिव्यू

No Time To Die की कहानी में हिंदी में | James Bond
जेम्स बॉन्ड का किरदार कितना लोकप्रिय है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि विगत 59 वर्षों में 25 फिल्में इस किरदार को लेकर बन गई हैं। नो टाइम टू डाय जेम्स बॉन्ड के किरदार को लेकर बनाई गई 25वीं फिल्म है जिसमें एक बार फिर डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड के किरदार में हैं। वे पांचवीं और अंतिम बार यह किरदार निभा रहे हैं। डेनियल ने इसके बाद जेम्स बॉन्ड बनने से इंकार कर दिया है। 
 
नो टाइम टू डाय की रिलीज लंबे समय से अटकी हुई है। कोविड-19 ने रास्ता रोक रखा था, लेकिन अब भारत में यह फिल्म 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म लगभग 300 मिलियन डॉलर के बजट में तैयार हुई है जिसके आधार पर भव्यता का अनुमान लगाया जा सकता है। 
 
इस बार की कहानी में दिखाया गया है कि अर्न्स्ट स्टावरो ब्लोफेल्ड के कब्जे के पांच साल बाद, जेम्स बॉन्ड ने सक्रिय सेवा छोड़ दी है। उनके दोस्त और सीआईए अधिकारी फेलिक्स लीटर ने उनसे संपर्क किया, जो एक लापता वैज्ञानिक वाल्डो ओब्रुचेव की खोज में मदद चाहते हैं। जब यह स्पष्ट हो जाता है कि ओब्रुचेव का अपहरण कर लिया गया है, तो बॉन्ड को एक ऐसे खलनायक का सामना करना होगा जिसकी योजनाओं से लाखों लोगों की मौत हो सकती है।
 
निर्देशक : कैरी जोजी फुकुनागा
कलाकार : डेनियल क्रेग, रामी मालेकी, ली सेडौक्स, लशाना लिंचो, बेन व्हिस्वा, नाओमी हैरिस, जेफरी राइट, क्रिस्टोफ़ वाल्ट्ज
रिलीज डेट : 30 सितम्बर 2021 (भारत में) 
ये भी पढ़ें
क्या अभय देओल को फिर से हुआ प्यार? इन तस्वीरों की वजह से लग रहे कयास