IPL 2024 Points Table: प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प; RCB की बढ़ गई मुश्किलें; ये टीमें हैं टॉप 4 में
IPL 2024 Points Table: आरसीबी वर्सेस एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, एसआरएच मजबूती के साथ चौथे पायदान पर है। आरसीबी इस समय सबसे आखिर में 10वें स्थान पर है।
IPL 2024 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2024 का ये 30वां मैच था, जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा हाई स्कोरिंग मैच था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए थे और आरसीबी 262 रनों तक पहुंच गई थी। हालांकि, आरसीबी वर्सेस एसआरएच मैच से आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि जो टीम जिस पोजिशन पर थी, अभी भी उसी पोजिशन पर कायम है, लेकिन आरसीबी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
दरअसल, आरसीबी के लिए आधा सीजन खत्म हो चुका है। आरसीबी ने अपने 7 लीग मैच खेल लिए हैं और सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है। इस तरह टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बहुत कम हो गए हैं। अगर यहां से टीम बाकी बटे सातों मैच को जीत जाती है तो अपने दम पर प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी, लेकिन एक और हार टीम की सारी उम्मीदों पर पानी फेर देगी। एक और मैच हारने पर आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में तो होगी, लेकिन अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हालांकि, आरसीबी की मौजूदा टीम को देखकर लगता है कि प्लेऑफ में शायद ये टीम नहीं पहुंच पाएगी।
आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में एसआरएच को कोई फायदा इस जीत का नहीं हुआ, क्योंकि टीम ने बड़ा स्कोर भले ही बनाया, लेकिन आरसीबी ने भी काफी रन बना दिए। ऐसे में टीम का नेट रन रेट नहीं बढ़ सका और टीम अभी भी चौथे पायदान पर विराजमान है। पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, दूसरे पर कोलकाता नाइट राइडर्स और तीसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स विराजमान है। आरआर ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि टॉप 4 की अन्य टीमों ने 4-4 मुकाबलों में बाजी मारी है।
IPL 2024 Points Table Updated
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
राजस्थान रॉयल्स | 6 | 5 | 1 | 0 | 0 | 10 | +0.767 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +1.688 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | +0.726 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | +0.502 |
लखनऊ सुपर जाएंट्स | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +0.038 |
गुजरात टाइटंस | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | -0.637 |
पंजाब किंग्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -0.218 |
मुंबई इंडियंस | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -0.234 |
दिल्ली कैपिटल्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -0.975 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 2 | -1.185 |
आईपीएल 2024 की अंकतालिका में आगे बात करें तो पांचवें स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और छठे स्थान पर गुजरात टाइटन्स है। इन दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। वहीं, पंजाब किंग्स सातवें स्थान पर विराजमान है और आठवां स्थान मुंबई इंडियंस ने कब्जाया हुआ है। 9वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है। इन टीमों ने 2-2 मुकाबले इस सीजन जीत लिए हैं। वहीं, आरसीबी दसवें पायदान पर है, जो एक ही मैच जीत सकी है।