garbage dumping should be stopped - कचरा डंपिंग को किया जाए बंद, सहरसा न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार सहरसा कचरा डंपिंग को किया जाए बंद

कचरा डंपिंग को किया जाए बंद

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के गंगजला चौक बस स्टैंड एवं रेलवे ढाला के बीच


कचरा डंपिंग को किया जाए बंद
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाThu, 09 May 2024 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के गंगजला चौक बस स्टैंड एवं रेलवे ढाला के बीच प्रशांत सिनेमा, पेट्रोल पंप एवं दुर्गा मंदिर के बगल में कचरा डंपिंग किये जाने के विरोध में निगम पार्षद 31 आशीष रंजन सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर शहर का सारा कचरा डंप कर इसमें आग लगा दी जाती है। जबकि इसके निकट पेट्रोल पंप व सिनेमा हॉल सहित बस स्टैंड है। जिससे बडा खतरा बना रहता है।उन्होंने कहा कि इसको लेकर उन्होंने कई बार निगम के पदाधिकारी से आग्रह किया एवं आवेदन पत्र दिया। लेकिन स्थिति पुरानी ही बनी हुई है। वहां कचरा जमा होने से हजारों यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल किया जाय।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।