SRH vs PBKS IPL LIVE Score Update; Pat Cummins Rahul Chahar | Arshdeep Singh | हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से हराया: पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची, अभिषेक का अर्धशतक, नटराजन को 2 विकेट | Dainik Bhaskar

हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से हराया:पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची, अभिषेक का अर्धशतक, नटराजन को 2 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क20 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

IPL 2024 में आज हुए डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में 17 अंक के साथ टीम दूसरे नंबर पर आ गई है।

हालांकि दूसरे स्थान पर सनराइजर्स की जगह पक्की नहीं हुई है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में अगर कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स हरा देती है तो हैदराबाद तीसरे नंबर पर फिनिश करेगी।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर पहली पारी में 214 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 19.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया।

हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 28 बॉल में 66 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक
पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 45 बॉल पर 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा राइली रूसो ने 49 और अथर्व तायड़े ने 46 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने 2 विकेट झटके। पैट कमिंस और विजयकांत को 1-1 विकेट मिला। शशांक सिंह रन आउट हुए।

वहीं टारगेट का पीछा कर रही हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासन ने भी 25 बॉल में 42 रन बनाए। इन दोनों के अलावा नितिश रेड्‌डी ने 37 और राहुल त्रिपाठी ने 33 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हरप्रीत बराड़ और शशांक सिंह को 1-1 विकेट मिला।

हैदराबाद-पंजाब मैच का स्कोरकार्ड

.

अपडेट्स

02:23 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच
02:13 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
दूसरे नंबर पर आई हैदराबाद

पंजाब को हराकर हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम 14 मैचों में 8 जीत और 5 हार से 17 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम का एक मैच बेनतीजा भी रहा था। दोनों टीमों का यह आखिरी लीग मैच था। दूसरी ओर पंजाब हार के बाद 9वें नंबर पर ही है।

02:10 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
क्लासन 42 रन बनाकर आउट 

हैदराबाद का छठा विकेट 19वें ओवर में गिरा।हरप्रीत बराड़ ने हेनरिक क्लासन को बोल्ड कर दिया। क्लासन ने 26 बॉल पर 42 रन बनाए।

02:08 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद को पांचवां झटका, शाहबाज अहमद आउट 

हैदराबाद का पांचवां विकेट 17वें ओवर में गिरा। अर्शदीप सिंह ने शाहबाज अहमद (3) को शशांक सिंह के हाथों कैच कराया।

01:26 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, नितीश आउट 

हैदराबाद को चौथा झटका 14वें ओवर में लगा। हर्षल पटेल ने नितिश रेड्‌डी को शिवम सिंह के हाथों कैच कराया। नितिश ने 25 बॉल पर 37 रन बनाए।

12:59 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा की पारी 66 रन पर समाप्त, हैदराबाद को तीसरा झटका

11वें ओवर की पहली बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां अभिषेक शर्मा 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शशांक सिंह ने शिवम सिंह के हाथों कैच कराया।

12:56 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद का स्कोर 100 रन पार

9वें ओवर में हैदराबाद ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। राहुल चाहर के ओवर की पहली बॉल पर नितिश कुमार ने दो रन लेकर टीम को 100 का आंकड़ा पार कराया।

12:52 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा की 21 बॉल पर फिफ्टी

हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 8वें ओवर में हर्षल पटेल के ओवर की आखिरी दो बॉल पर लगातार चौके जमाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। इस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 99/2 रहा। ​ ​

12:48 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर 84/2

215 रन का टारगेट चेज कर रही हैदराबाद ने मिलीजुली शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर्स में दो विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा नाबाद हैं।

12:45 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद को दूसरा झटका, राहुल आउट 

हैदराबाद का दूसरा विकेट 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिरा। हर्षल पटेल ने राहुल त्रिपाठी को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। राहुल ने 18 बॉल पर 33 रन बनाए।

12:27 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
SRH के 50 रन पूरे 

SRH के 50 रन पूरे हो गए हैं। अभिषेक शर्मा ने ऋषि धवन की बॉल पर चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाकर टीम का स्कोर 50 रन पार पहुंचाया।

12:12 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद को झटका, अर्शदीप ने हेड को बोल्ड किया 

215 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद को इनिंग की पहली ही बॉल पर पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने ट्रैविस हेड को बोल्ड किया। हेड अपना खाता भी नहीं खोल सके।

12:06 PM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
पंजाब ने हैदराबाद को 215 रन का टारगेट दिया 

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 215 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने 5 विकेट खोकर 214 रन बनाए। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 45 बॉल पर 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा राइली रूसो ने 49 और अथर्व तायड़े ने 46 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन 2 विकेट झटके। पैट कमिंस और विजयकांत को 1-1 विकेट मिला। शशांक सिंह रन आउट हुए।

11:41 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
पंजाब को पांचवां झटका

19वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब को टी नटराजन ने पांचवा झटका दिया। 187 के स्कोर पर आशुतोष शर्मा पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना कर दो रन बनाया। टी नटराजन ने उन्हें सनवीर सिंह के हाथों कैच कराया।

11:41 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
राइली रूसो भी पवेलियन लौटे

राइली रूसो भी 49 रन बना कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने पैट कमिंस के हाथों कैच करा कर रूसो को पवेलियन की राह दिखाई।

11:40 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
शशांक सिंह रन आउट हुए 

शशांक सिंह 2 रन बना कर रन आउट हो गए।16वें ओवर की आखिरी गेंद को शशांक ने मिड- विकेट की तरफ खेल दिया। नितिश रेड्‌डी गेंद के पीछे भागते हुए इसे पकड़ लिया। राइली रूसो दो रन चाहते थे। नितिश ने गेंद को विकेटकीपर हेनरिक क्लासन के पास फेंक दिया। तब तक शशांक सिंह क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे, जब वह वापस लौटते क्लासन ने बिना देरी किए हुए स्टंप को बिखेर दिया और शशांक को पवेलियन लौटना पड़ा।

11:20 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा

पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह 45 गेंदों पर 71 रन बना कर आउट हो गए। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर विजयकांत ने विकेट के पीछे हेनरिक क्लासन के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा।

11:02 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
प्रभसिमरन की IPL की तीसरी फिफ्टी 

प्रभसिमरन सिंह ने विजयकांत की बॉल पर 2 रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। प्रभसिमरन की यह IPL की तीसरी और सीजन की दूसरी फिफ्टी है।

11:00 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
पंजाब के 100 रन पूरे 

पंजाब टीम के 100 रन पूरे हो चुके हैं। प्रभसिमरन सिंह ने विजयकांत की बॉल पर सिंगल लेकर 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन पार पहुंचाया।

10:54 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
सनराइजर्स हैदराबाद को मिला पहला विकेट

पंजाब किंग्स को 10वें ओवर की पहली गेंद पर 97 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। ओपनर अर्थव तायड़े 27 गेंदों पर 46 रन बना कर आउट हो गए। उनका विकेट टी नटराजन ने सनवीर सिंह के हाथों कैच करा कर लिया। तायड़े और प्रभसिमरन के बीच 97 रन की साझेदारी हुई।

10:33 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
पंजाब ने पॉवरप्ले में  61 रन बनाए

पंजाब की शुरुआत शानदार रही। टीम ने पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायड़े क्रीज पर मौजूदा रहें।

10:24 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
बूंदाबांदी शुरू, लेकिन खेल जारी 

हैदराबाद में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। लेकिन, बारिश तेज नहीं है, इसलिए खेल जारी है। पंजाब के ओपनर्स प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायड़े क्रीज पर मौजूद हैं।

09:49 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
पंजाब की प्लेइंग-11 में केवल एक विदेशी खिलाड़ी

हैदराबाद के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम की प्लेइंग-11 में आज केवल एक राइली रूसो विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं हैदराबाद में एक बदलवा हुआ है, राहुल त्रिपाठी को मौका दिया गया है।

09:35 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
हेड टु हेड में हैदराबाद आगे

हैदराबाद और पंजाब के बीच IPL में कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। 15 हैदराबाद ने जीते जबकि 7 में पंजाब को जीत मिली। वहीं, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए, 7 में SRH और महज 1 में PBKS को जीत मिली।

09:31 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
ट्रैविस हेड के नाम SRH से सबसे ज्यादा रन

हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों ने तो 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। हेड 444 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजों में टी नटराजन और कप्तान पैट कमिंस अच्छा कर रहे हैं। नटराजन 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

09:30 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
शशांक ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

पंजाब के शशांक सिंह, जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह अच्छे फॉर्म में हैं। शशांक सिंह 352 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। बॉलिंग में हर्षल पटेल टॉप पर हैं। उन्होंने 13 मैचों में 22 विकेट लिए हैं।

09:29 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
टीम अपडेट

पंजाब के सैम करन और जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड लौट चुके हैं। जितेश शर्मा को सैम करन की जगह पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया है। पंजाब किंग्स ने अपने एक्स पर इसकी जानकारी दी। जितेश शर्मा अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे।

09:26 AM19 मई 2024
  • कॉपी लिंक
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, नितिश रेड्‌डी,राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत और टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : ट्रैविस हेड, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट।

पंजाब किंग्स : जितेश शर्मा (कप्तान & विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायड़े, राइली रुसो, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, और राहुल चाहर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अर्शदीप सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, विव्दत कवेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया।