Virender Sehwag and Mohammad Shami on MS Dhoni Playing IPL again with CSK - MS Dhoni ने अपना अंतिम IPL मैच खेल लिया है? मोहम्मद शमी और वीरेंद्र सहवाग ने उठाए बड़े सवाल, Cricket News - Hindustan

फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News क्रिकेटMS Dhoni ने अपना अंतिम IPL मैच खेल लिया है? मोहम्मद शमी और वीरेंद्र सहवाग ने उठाए बड़े सवाल

MS Dhoni ने अपना अंतिम IPL मैच खेल लिया है? मोहम्मद शमी और वीरेंद्र सहवाग ने उठाए बड़े सवाल

MS Dhoni ने आईपीएल 2024 का अपना अंतिम मैच खेल लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेज भी खत्म हो चुके हैं। इसके बावजूद धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

MS Dhoni ने अपना अंतिम IPL मैच खेल लिया है? मोहम्मद शमी और वीरेंद्र सहवाग ने उठाए बड़े सवाल
Deepakलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 19 May 2024 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

MS Dhoni ने आईपीएल 2024 का अपना अंतिम मैच खेल लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेज भी खत्म हो चुके हैं। इसके बावजूद एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तमाम एक्सपर्ट्स यह अनुमान लगाने में जुटे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? इसी कड़ी में मोहम्मद शमी और वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी राय रखी है। गौरतलब है कि बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर से बाहर हो चुकी है।

फैनबेस बचेगा क्या?
मोहम्मद शमी ने कहाकि धोनी ने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीती हैं सीएसके लिए। वह 15-16 साल खेलते आ रहे हैं उस टीम के लिए। क्रिकबज के शो में बात करते हुए शमी ने कहाकि ऐसे में वह टीम तो चाहेगी ही कि धोनी आएं और खेलें। फिर यहां तो बात एमएस धोनी जैसे शख्स की है। हालांकि शमी ने एक सवाल भी उठाया। उन्होंने कहाकि यह देखने वाली बात होगी कि अगर धोनी चेन्नई को छोड़कर चले जाते हैं क्या तब भी इस फ्रेंचाइजी का फैन बेस ऐसा ही रहेगा? शमी ने आगे कहा कि फ्रेंचाइजी की तरफ से यह बिल्कुल स्पष्ट है। धोनी जब तक चाहें वहां पर खेल सकते हैं। 

रोहित का फूटा गुस्सा, पर्सनल ऑडियो लीक हुआ तो IPL प्रसारक के ऊपर भड़के
वीरू ने उठाए उम्र पर सवाल

इसी दौरान वीरेंद्र सहवाग ने अगले आईपीएल तक धोनी की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए। वीरू ने कहाकि बड़ा मुश्किल होता है कि अगर आप पूरे साल क्रिकेट नहीं खेले हों और अचानक से आईपीएल खेलने आएं तो शरीर साथ नहीं देता। आप चाहे कितनी भी प्रैक्टिस कर लें, आप चाहे कितने ही प्रैक्टिस मैचेज खेल लें, लेकिन मुश्किल होती है। सहवाग ने कहाकि इसके अलावा जहां कहीं भी चोट होती है वो उभरती है जब आप मैदान में आते हैं। ऐसे में इन चीजों को भी ध्यान में रखना होगा। वीरू ने कहाकि अब उम्र भी उनके साथ नहीं है। अगले साल 43 साल के हो जाएंगे। इसके अलावा यह भी एक फैक्टर रहेगा कि अगर धोनी को सीएसके रिटेन करती है तो उनका पर्स कितना कटेगा।