guru uday jupiter rise in taurus horoscope rashifal future predictions effects on zodiac signs - गुरु के उदय होने से इन राशियों की जागेगी सोई हुई किस्मत, बदल जाएगा भाग्य, पंचांग-पुराण न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News Astrologyguru uday jupiter rise in taurus horoscope rashifal future predictions effects on zodiac signs

गुरु के उदय होने से इन राशियों की जागेगी सोई हुई किस्मत, बदल जाएगा भाग्य

Guru Uday Jupiter Rise Horoscope : देवगुरु बृहस्पति ने 3 जून को वृषभ राशि में उदय होना जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु वृषभ राशि में उदित होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं।

गुरु के उदय होने से इन राशियों की जागेगी सोई हुई किस्मत, बदल जाएगा भाग्य
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 17 May 2024 08:29 AM
ऐप पर पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। देवगुरु बृहस्पति ने 3 जून को वृषभ राशि में उदय होना जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु वृषभ राशि में उदित होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, गुरु कृपा से किन राशियों की जागेगी किस्मत-

मेष राशि- मेष राशि वालों के गुरु का उदय होना शुभ होगा। इस आय व लाभ का स्थान माना गया है। इस दौरान इन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। आय के नए साधन बनेंगे। कोई मन की अच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत से बचें।

अंकराशि :17 मई के दिन इन मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, दोपहर बाद खूब कमाएंगे धन-दौलत

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का उदय होना आपको आकस्मिक धन लाभ देगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। कार्यस्थल पर नए पद की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

Rashifal : 17 मई को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का उदय होना लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। गुरु के उदय होने से मिथुन राशि वालों के व्यापार में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय शुभ है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)